BY: RAVI BHUTDA
बालोद: गुंडरदेही एसडीएम डॉ. प्रियंका वर्मा की लगातार मिल रही शिकायत पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने उन्हें कलेक्टोरेट में अटैच कर दिया था। लेकिन गुरुवार को शासन ने एक तबादला आदेश जारी करते हुए उन्हें दुर्ग भेज दिया है। वही कलेक्टर जनमेजय महोबे ने डिप्टी कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल को गुंडरदेही का एसडीएम बनाया हैं। यहां यह बताना लाजिमी हैं कि डॉ. प्रियंका वर्मा की आमजन व जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार को लेकर लगातार शिकायते प्राप्त ही रही थी। जिसके चलते उन्हें कलेक्टोरेट में अटैच किया गया था। अब उनका तबादला दुर्ग हो चुका है। शासन ने गुरुवार को आदेश जारी किया हैं।