Monday, June 5, 2023
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

भाजयुमो जिंला कार्यसमिति की प्रथम बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हुए जिले भर के भाजपाई, युवा शक्ति के बल पर तीनों विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाने का लिया संकल्प

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
July 28, 2021
in छत्तीसगढ़
भाजयुमो जिंला कार्यसमिति की प्रथम बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हुए जिले भर के भाजपाई, युवा शक्ति के बल पर तीनों विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाने का लिया संकल्प
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

सुने घर मे घुसकर बर्तन चोरी करने वाले को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होगा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : मुख्यमंत्री का महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर रामचरित मानस की प्रति भेंट-कर एवं राजकीय गमछे के साथ किया गया स्वागत

By: रवि भूतड़ा

बालोद: भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम जिंला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को दिल्लीवार कुर्मी भवन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में जिले के सभी 9 मंडलों के पदाधिकारि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की।

जिंला भाजयुमो उपाध्यक्ष एकांत पवार ने गीत गाकर सम्मेलन की शुरुवात की।जिसके बाद जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जिला भाजयुमो की कार्यसमिति की प्रथम बैठक में खराब मौशम के बावजूद जिले भर के सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति आगामी चुनाव के लिए नया आयाम लेकर आएगी।बालोद जिले में भाजपा का कमल ख़िलाने के लिए युवा आपसी समन्वय तथा सामंजस्य के साथ प्रमुख जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए तैयार हो जाये।प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजीव रिंकू शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकारने अपने घोषणा पत्र में 10 लाख बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारि भत्ता देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नही किया,युवा मोर्चा संकट मोचक है। जो देश व राष्ट्र को संकट के समय मे सहयोग करती है। बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीट पर आगामी 2023 में होने वाले चुनावों में जीत दर्ज करने में भाजयुमो अहम भूमिका का निर्वहन करेगा।कांग्रेस राज में गिरदावरी कार्य, किसानों को खाद वितरण, बिजली पानी की समस्या सभी मे घोर अनियमितता सामने आई है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को आगामी चुनावों में युवाओ व किसानो के आक्रोश के रूपमे भुगतना पड़ेगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश कुमार साहू ने कहा कि इस प्रथम बैठक के माध्यम से भाजयुमो की आगामी दिनों की रूपरेखा तैयार होगी,युवाओ को बूथ स्तर पर जाकर सँगठन व पार्टी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य करना है। बूथ मजबूत होने व सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व से ही पार्टी भी मजबूत होगी, हम सभी युवाओ को भाजपा, जनहित व राष्ट्रहित के लिए कार्य करना है। गलत कार्यो का खुला विरोध करते हुए ,ग्रामीणो का सहयोग भी करना है। गुंडरदेही पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा में कहे अनुसार लाखो बेरोजगार युवाओं को रोजगार नही दिया,खाद की कमी,वृद्धापेंशन, 12 हजार शिक्षको की भर्ती, संविदा कर्मियों की नियमित भर्ती न करना प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी व विफलता के परिचायक है। काँग्रेस राज में पूर्ण शराबबंदी तो छोड़ा गाँव गाँव मे सरकार के संरक्षण में कई कोचिये पैदा हो गए है। आज पूरे प्रदेश में ऐसा कोई गाँव नही बचा है। जहां अवैध शराब न बिक रही हो उन्होंने युवाओ से शक्ति केंद्रों में जाकर कांग्रेस सरकार की इस विफलता को लोगो तक पहुचाने का आव्हान किया।

युवा मोर्चा भाजपा की सबसे सशक्त इकाई- कृष्णकांत पवार
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक व युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा एक दायित्व है। युवा मोर्चा भाजपा का दाहिना हाथ व पार्टी की सबसे सशक्त इकाई है। उन्होंने जिले भर के युवा मोर्चा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे के नेतृत्व में पूर्णतः समर्पित होकर, सहभागिता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष श्री पवार ने युवाओ से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा किये गए कार्यो को जन जन तक पहुचाने की बात कही तथा सोशल मीडिया के सदुपयोग की बात कही। उन्होंने पूरे बालोद जिले में धर्मांतरण में लगी धर्म विरोधी ताकतों को भी ऐसा न करने की चेतावनी दी। भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने युवाओ को विपक्ष में युवा मोर्चा की भूमिका विषय पर संबोधित किया,उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के कारण युवाओ का दायित्व ओर अधिक बढ़ जाता है। युवा हमेशा उद्देश्य, नीतियों व सिद्धांतो को लेकर कार्य करे तथा अपने राजनीतिक व सामाजिक दायित्वों को पूरा करे, सरकार की गलत नीतियों के प्रति धरना प्रदर्शन कर उसका विरोध करे। कांग्रेस की वादाखिलाफी सरकार की हकीकत, सोशल मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से जनजन तक पहुचाये। जिंला महामंत्री किशोरी साहू ने संगठनात्मक चर्चा विषय पर प्रदेश महामंत्री व भाजयुमो जिंला प्रभारी टेकेश्वर जैन ने भी बैठक को संबोधित करते अगस्त में संगठन के विभिन्न कार्यक्रम की योजना का विस्तारपूर्वक जानकारी दिया साथ ही अन्तिम वक्ता किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू भाजपा के विकास यात्रा को विस्तारपूर्वक रखा। बैठक में उद्धाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पंवार, पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू, भाजपा नेता देवलाल ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश साहू, राजीव रिंकु शर्मा, अमित चोपड़ा, शशिकांत निषाद, भूपेंद्र श्रीवास, विशेष आमंत्रित सदस्य दानवीर साहू, जिला पिछड़ावर्ग मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, स्वच्छता अभियान के प्रमुख दुर्गानंद साहू, भाजपा जिला कार्यलय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कासिम कुरैशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष दयानंद साहू, ग्रामीण मंडल महामंत्री बीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव उपस्थित व अन्य उपस्थित रहे,प्रथम सत्र में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री एवं जिला बैठक प्रभारी टेकेश्वरशंकर जैन, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला महामंत्री प्रमोद जैन, किशोरी साहू,जिलामंत्री शरद ठाकुर, भाजयुमो जिलामहामंत्री खेमलाल देवांगन, विकास जैन, जिला उपाध्यक्ष एकांत पंवार, संदीप साहू, संजय साहू, जिलामंत्री पलाश गुप्ता, सोनू ठगेल, कोषाध्यक्ष मुकेश कौडों, सहकोषाध्यक्ष आशीष साहू, ढालेंद्र सार्वा, मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी, मीडिया सह प्रभारी विकास ओटवानी, सोशल मीडिया प्रभारी मयंक अग्रवाल, प्रचार प्रसार सह प्रमुख श्यामसुंदर साहू, कन्या शक्ति संयोजिका ममता नेताम, रेखा चौहान सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य मंडल अध्यक्षगण, महामंत्रीगण व कोषाध्यक्षगण बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

कलेक्टर महोबे ने किया डौंडी विकासखंड में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा, वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन एवं विक्रय में तेजी लाने दिए निर्देश, नप डौंडीलोहारा के सीएमओ सहित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और दो ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस

Next Post

चोरों के पीछे हाथ धोकर पड़ी बालोद पुलिस, लौह नगरी के एक सुने मकान में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवरात जब्त, तो वही पुलिस ने की आम जनता से अपील….. 👇🏻

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

सुने घर मे घुसकर बर्तन चोरी करने वाले को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़

सुने घर मे घुसकर बर्तन चोरी करने वाले को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

by Niharika Shrivastava
June 3, 2023
संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल को
छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होगा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र

by Niharika Shrivastava
June 1, 2023
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : मुख्यमंत्री का महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर रामचरित मानस की प्रति भेंट-कर एवं राजकीय गमछे के साथ किया गया स्वागत
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : मुख्यमंत्री का महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर रामचरित मानस की प्रति भेंट-कर एवं राजकीय गमछे के साथ किया गया स्वागत

by Niharika Shrivastava
June 1, 2023
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुतियां दे रहे कलाकार
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुतियां दे रहे कलाकार

by Niharika Shrivastava
June 1, 2023
सहायक उप निरीक्षक संजीवन साहू को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी बिदाई
छत्तीसगढ़

सहायक उप निरीक्षक संजीवन साहू को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी बिदाई

by Niharika Shrivastava
May 31, 2023
Next Post
चोरों के पीछे हाथ धोकर पड़ी बालोद पुलिस, लौह नगरी के एक सुने मकान में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवरात जब्त, तो वही पुलिस ने की आम जनता से अपील….. 👇🏻

चोरों के पीछे हाथ धोकर पड़ी बालोद पुलिस, लौह नगरी के एक सुने मकान में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवरात जब्त, तो वही पुलिस ने की आम जनता से अपील….. 👇🏻

सिंघल इस्पात में हुई फ़र्ज़ी जनसुनवाई

सिंघल इस्पात में हुई फ़र्ज़ी जनसुनवाई

जिला मिशन समन्वयक पीसी मरकले को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला मिशन समन्वयक पीसी मरकले को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Sunil Yadav

Mob No. - 8962721985

ये भी पढ़ें

एक्सपायरी डेट की ड्रिप लगाने की शिकायत को कलेक्टर महोबे ने लिया संज्ञान में, संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश सिविल सर्जन को दिए

एक्सपायरी डेट की ड्रिप लगाने की शिकायत को कलेक्टर महोबे ने लिया संज्ञान में, संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश सिविल सर्जन को दिए

November 27, 2020
त्वचा के लिये बहुत फायदेमंद है ये अलग-अलग आइस क्यूब्स

त्वचा के लिये बहुत फायदेमंद है ये अलग-अलग आइस क्यूब्स

August 6, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

सुने घर मे घुसकर बर्तन चोरी करने वाले को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़

सुने घर मे घुसकर बर्तन चोरी करने वाले को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

June 3, 2023
WTC Final के लिए हरभजन सिंह ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में मिली जगह
खेल

WTC Final के लिए हरभजन सिंह ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में मिली जगह

June 2, 2023
फटे होंठ, चेहरे पर चोट, तपती गर्मी में 40 घंटे डिहाइड्रेट रही एक्ट्रेस, हुआ बुरा हाल
मनोरंजन

फटे होंठ, चेहरे पर चोट, तपती गर्मी में 40 घंटे डिहाइड्रेट रही एक्ट्रेस, हुआ बुरा हाल

June 2, 2023
OLA ने फिर मचाई धूम! 35 हजार से ज्यादा स्कूटर बेच तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड
व्यापार

OLA ने फिर मचाई धूम! 35 हजार से ज्यादा स्कूटर बेच तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

June 2, 2023
मालगाड़ी से टकराई और पटरी से उतर गई कोरोमंडल एक्सप्रेस, हादसा इतना भीषण के डिब्बों पर चढ़ गया इंजन
देश-विदेश

मालगाड़ी से टकराई और पटरी से उतर गई कोरोमंडल एक्सप्रेस, हादसा इतना भीषण के डिब्बों पर चढ़ गया इंजन

June 2, 2023
संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल को
छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होगा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र

June 1, 2023

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia