Wednesday, June 7, 2023
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

ताउम्र स्वस्थ रहने के लिए कभी न भूलें ये 11 काम की बातें

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
July 27, 2020
in स्वास्थ्य
ताउम्र स्वस्थ रहने के लिए कभी न भूलें ये 11 काम की बातें
Share on WhatsappShare on Facebook

सेहतमंद रहने के लिए आप हैल्दी डाइट और नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। इसके अलावा सेहतमंद रहने के लिए आप कई बातों का ध्यान भी रखते हैं। मगर रोजमर्रा की जिंदगी में आप ऐसी कई बातों को नजरअंदाज करते जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में आपको सेहत से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप ताउम्र स्वस्थ और बीमारियों से बचे रह सकते हैं। तो जानते हैं स्वस्थ रहने के लिए सेहत से जुड़ी ये 11 काम की बातें।

सेहत से जुड़ी बातें:
1. सुबह उठकर हल्का गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहते हैं।

खबरें और भी

खुबानी फल और बीज के फायदे और नुकसान

गर्मियों के मौसम में त्वचा की समस्याओं से निजात पाने के उपाए

हरियाणा में बने 4 कफ सिरप को WHO ने क्यों बताया जानलेवा? भारत समेत कई देशों में बिकती है ये दवा

2. स्वस्थ रहने के लिए सुबह पेट भरकर ब्रेकफास्ट करना चाहिए। इससे आपकी बहुत-सी हैल्थ प्रॉब्लम्स दूर रहती है। इसके अलावा अपने ब्रेकफास्ट में विटामिन्स, मिनरल्स, पोटेशियम, फोलेट, फाइबर और प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन करें।

3. आजकल लोग जल्दी-जल्दी और डाइनिंग टेबल पर बैठकर ही खाना खाते हैं लेकिन खाना हमेशा नीचे बैठकर और अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती है।

4. रात को खाने के बाद 1 गिलास दूध पीना न भूलें। आप चाहे तो दूध में तुलसी, बादाम या कुछ और मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और आपका खाना भी डाइजेस्ट हो जाएगा।

5. जब आप किसी भी चीज को फ्रिज से निकालते हैं तो इन्हें सामान्य तापमान तक आने में काफी समय लग जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि फ्रिज से निकाली हुई किसी भी चीज को आप कम के कम 1 घंटे बाद ही खाएं।

6. रात को ज्यादा खाना खाने से नींद अच्छी नहीं आती और वह ठीक से पच भी नहीं पाता। इसलिए रात को ज्यादा खाना न खाएं। आप दोपहर को पेटभर खाना खा लें या शाम की चाय के साथ कुछ स्नैक्स खा लें।

7. रात को लस्सी पीना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। लस्सी हमेशा सुबह या दोपहर में पीनी चाहिए।

8. भोजन करने के बाद कम से कम 15-20 मिनट जरूर चलें। इससे न सिर्फ आपका खाना अच्छी तरह पच जाता है बल्कि इससे आप हमेशा स्वस्थ भी रहते हैं।

9. दोपहर के भोजन में अजवाइन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे न सिर्फ आपका पेट साफ रहता है बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है।

10. दोपहर को लंच करने के बाद 1 गिलास लस्सी जरूर पीएं। इससे आपका खाना भी डाइजेस्ट हो जाएगा और आप कई बीमारियों से बचे भी रहेंगे।

11. शरीर को चुस्त-फुर्त और हाइड्रेट्ड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। अगर आपको खाली पीना अच्छा नहीं लगता तो आप नींबू पानी जैसे हल्की ड्रिंक भी पी सकते हैं। इससे आप दिनभर एनर्जेटिक भी रहते है और कई बीमारियों से बचे भी रहते हैं। इसलिए आप भी दिनभर ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Next Post

लेखन के क्षेत्र में करियर

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

खुबानी फल और बीज के फायदे और नुकसान
मुख्य समाचार

खुबानी फल और बीज के फायदे और नुकसान

by Niharika Shrivastava
April 20, 2023
गर्मियों के मौसम में त्वचा की समस्याओं से निजात पाने के उपाए
मुख्य समाचार

गर्मियों के मौसम में त्वचा की समस्याओं से निजात पाने के उपाए

by Niharika Shrivastava
April 20, 2023
हरियाणा में बने 4 कफ सिरप को WHO ने क्यों बताया जानलेवा? भारत समेत कई देशों में बिकती है ये दवा
देश-विदेश

हरियाणा में बने 4 कफ सिरप को WHO ने क्यों बताया जानलेवा? भारत समेत कई देशों में बिकती है ये दवा

by Niharika Shrivastava
October 6, 2022
Facial ऑयल या primer Makeup के लिए क्या सही है…?
मुख्य समाचार

Facial ऑयल या primer Makeup के लिए क्या सही है…?

by Niharika Shrivastava
July 21, 2022
गर्मियों में कैसे करें लॉन्ग लास्टिंग मेकअप??
मुख्य समाचार

गर्मियों में कैसे करें लॉन्ग लास्टिंग मेकअप??

by Niharika Shrivastava
April 29, 2022
Next Post
लेखन के क्षेत्र में करियर

लेखन के क्षेत्र में करियर

किस शिवलिंग की पूजा से क्या मिलता है सुख और लाभ

किस शिवलिंग की पूजा से क्या मिलता है सुख और लाभ

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का विधानसभा सत्र बुलाने से फिर इंकार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का विधानसभा सत्र बुलाने से फिर इंकार

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Sunil Yadav

Mob No. - 8962721985

ये भी पढ़ें

6 अप्रैल को पेश होगी Tata की नई इलेक्ट्रिक कार, 400km रेंज वाली नई Tata Nexon EV की उम्मीद

6 अप्रैल को पेश होगी Tata की नई इलेक्ट्रिक कार, 400km रेंज वाली नई Tata Nexon EV की उम्मीद

March 31, 2022
दुर्लभ योग बन रहे हैं महाशिवरात्रि के दिन, जानिए पूजा विधि, व्रत कथा और शुभ मुहूर्त

दुर्लभ योग बन रहे हैं महाशिवरात्रि के दिन, जानिए पूजा विधि, व्रत कथा और शुभ मुहूर्त

March 10, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

संविदा शिक्षक एवं सहायक शिक्षक पद हेतु दावा आपत्ति अंतरिम सूची जारी

June 7, 2023
30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

खनिज विभाग द्वारा पट्टेधारकों के खिलाफ नोटिस जारी

June 7, 2023
30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें

June 7, 2023
छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग

June 7, 2023
खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी
देश-विदेश

खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी

June 7, 2023
अचनाक CSK के महान खिलाड़ी ने संन्यास से लिया यू टर्न, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा अहम मुकाबला
खेल

अचनाक CSK के महान खिलाड़ी ने संन्यास से लिया यू टर्न, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा अहम मुकाबला

June 7, 2023

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia