आज के समय में एक लेखक के रूप में करियर बनाना काफी ज्यादा आसान हो गया है| गूगल, यूट्यूब, ब्लॉग और अन्य सोशल मीडिया के आने के बाद से किसी भी भाषा के लेखक के रूप में करियर बनाना काफी ज्यादा आसान और सरल हो चुका है| लेकिन इस आसानी के कारण लेखन के क्षेत्र में लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ी है और लेखन का स्तर भी काफी ज्यादा खराब होता जा रहा है| एक लेखक बनना जहां काफी ज्यादा आसान है तो वहीं एक लेखक के रूप में खुद को स्थापित करना काफी ज्यादा मुश्किल है| इस आर्टिकल में आप यह पढ़ेंगे कि एक लेखक के रूप में कैसे करियर बनाया जा सकता है.
लेखकों के प्रकार-
एक लेखक की आवश्यकता लगभग हर कार्यालय में रहती है| अलग अलग कार्यालय के लेखकों के अनुसार, लेखकों को निम्न आधार पर वर्गीकृत किया जाता है| अलग अलग कार्य वाले लेखकों की आय भी अलग अलग होती है|
तकनीकी लेखक : इस प्रकार के लेखक तकनीक के विषय में लिखते हैं| इसमें तकनीक से जुड़े अनेकों प्रकार के उपकरणों और अन्य साधनों को कैसे प्रयोग किया जाए और उनके बारे में लिखा जाता है| इस प्रकार के लेखक इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े होते हैं| अगर आप ऐसा लेखक बनते हैं तब आपकी सालाना आय औसतन 6-7 लाख रुपये हो सकती है| आज के वक़्त में जब दुनिया तकनीक के मामले में करीब आगे बढ़ चुकी है और सब कुछ मशीनों पर आधारित है, ऐसे में तकनीकी लेखकों की आवश्यकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है|
गैर सरकारी लेखक :- इस प्रकार के लेखक विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए लिखते हैं एवं इस प्रकार के लेखक अक्सर गैर सरकारी संगठनों से जुड़े होते हैं| गौरतलब है कि ऐसे लेखक अलग अलग संस्थाओं से जुड़े होते हैं और वे उनके लिए पैरवी के दस्तावेज और अन्य दस्तावेज लिखते हैं| ऐसे लेखकों की औसत सालाना आय 4-5 लाख रुपये होती है|
वैज्ञानिक लेखक : अगर आप विज्ञान से जुड़े हुए हैं और आपकी विज्ञान में विशेष रुचि है तब आप इस प्रकार के लेखक बन सकते हैं| गौरतलब है कि ऐसे लेखक विज्ञान से जुड़े अलग अलग पहलुओं पर लिखते हैं एवं उनका उद्देशय विज्ञान को लोगों तक पहुंचाना होता है| ऐसे लेखक बहुतायत विज्ञान लैब में ही कार्यरत होते हैं| अगर आप ऐसे लेखक बनते हैं तब आपकी सालाना औसत आय 8-9 लाख रुपये हो सकती है|
स्क्रिप्ट लेखक : अगर आपकी कल्पना में अच्छी समझ है और आप काल्पनिक कहानियाँ लिख लेते हैं, तब आप स्क्रिप्ट लेखक बन सकते हैं| गौरतलब है कि इस प्रकार के लेखकों की आज के वक़्त में भारी डिमांड है| ऐसा लेखक बनने के बाद अगर आप टीवी से जुड़ जाते हैं तब आपकी आय करोड़ों में भी हो सकती है| औसतन ऐसे लेखक कुल 10-12 लाख रुपये सालाना कमाते हैं|
कॉपीराइटर : इस प्रकार के लेखकों की जरूरत लगभग हर कार्यालय में होती है| यदि आप आकर्षक लेख लिखकर लोगों को अपने लेख की ओर आकर्षित कर सकते हैं तब आप ऐसे लेखक बन सकते हैं| इस प्रकार के लेखकों से अक्सर ऐसा कंटेंट लिखवाया जाता है जो कि कार्यरत संस्थान का प्रचार करे और संस्थान द्वारा बेची जा रही वस्तु के बारे मे लोगों को बता सके|
एक लेखक बनने के लिए भाषा पर अच्छी पकड़ होना काफी ज्यादा आवश्यक है| यदि आप हिन्दी के लेखक हैं तो आपको हिंदी की बारीकियां पता होनी चाहिए| लेखक बनने के लिए डिप्लोमा से लेकर डिग्री तक किया जा सकता है|लेखन से जुड़े अलग कोर्स चुनते समय आपको यह ज्ञात होना चाहिए कि आप लेखन में क्या करना चाहते हैं या आप कितने कुशल हैं| लेखक बनने के लिए निम्न पढ़ाई की जा सकती है :
डिप्लोमा : लेखन में डिप्लोमा बारहवीं कक्षा के बाद लिया जा सकता है| अगर आपको लगता है कि आप लेखन पर ज्यादा समय देने से पहले लेखन के बारे में जानकार यह देखना चाहेंगे कि आप लिख सकते हैं या नहीं, या लेखन आपके लिए है या नहीं तो आप डिप्लोमा कर सकते हैं| ऐसा करने से आप को यह पता चल जाएगा कि लेखन क्षेत्र में आप कार्य कर सकते हैं या नहीं|
बैचलर डिग्री : लेखन में आगे बढ़ने के लिए बैचलर डिग्री की जा सकती है| इसके लिए आपको अपनी विशेष भाषा के साहित्य में बैचलर करना होगा| जैसे यदि आप हिन्दी में लिखते हैं तो बैचलर इन हिन्दी लिटरेचर, और अंग्रेजी में लिखते हैं तो बैचलर इन इंग्लिश लिटरेचर| बैचलर डिग्री तभी लें जब आप लेखन को लेकर पक्का मन बना चुकें हों| बैचलर करने के लिए बारहवीं कक्षा में ली गई स्ट्रीम मायने नहीं रखेगी|
मास्टर डिग्री : यदि आप बैचलर डिग्री कर चुके हैं और लेखन की ओर बढ़ना चाहते हैं तो मास्टर कर सकते हैं| मास्टर करने से पहले आप की बैचलर डिग्री पूरी होनी चाहिए और जिस विषय में आप मास्टर करना चाहते हैं, वह बैचलर का एक हिस्सा जरूर होना चाहिए|
कितना कमाया जा सकता है?
एक लेखक के रूप में आपकी कार्य कुशलता और आपका लेखन क्षेत्र, आपकी आय निर्धारित करता है| आप कहां और किसके लिए लिख रहे हैं यह भी एक लेखक के तौर पर मायने रखता है|