
By: रवि भूतड़ा
बालोद: जिले में इस बार रिकॉर्ड धान खरीदी शुरू है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष शुक्रवार तक धान खरीदी में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 51 हजार 354 किसानों से 19 लाख 33 हजार 350 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और उन्हें 3 अरब 76 करोड़ 87 लाख 46 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है।
इतना ही नही 2 लाख 32 हजार 390 क्विंटल का मिलरों द्वारा परिवहन भी किया जा चुका है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि बीते वर्ष की खरीदी की अपेक्षा में इस वर्ष धान खरीदी में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बारदानों की भी पर्याप्त व्यवस्था है। प्लास्टिक के बारदाने भी शासन से मिल रहे है। वही बफर लिमिट पर कलेक्टर महोबे ने बताया कि कुछ केंद्रों में बफर लिमिट पर संशोधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसके बाद टीओ काटना भी शुरू हो जाएगा।