Wednesday, June 7, 2023
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

गांधी जी वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक : मुख्यमंत्री

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
August 8, 2020
in छत्तीसगढ़
गांधी जी वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक : मुख्यमंत्री
Share on WhatsappShare on Facebook

BY: RAMIZA PARVEEN

  • श्विक परिदृश्य और गांधी जी की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित 4 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • विभिन्न देशों के गांधीवादी विचारक ले रहे हैं वेबिनार में हिस्सा

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विश्व शांति का सपना देखते थे। वे एक अहिंसक समाज की रचना करना चाहते थे। हिंसामुक्त समाज का निर्माण गांधीजी का उद्देश्य था इसलिए गांधीजी युद्धों एवं परमाणु बमों के विरूद्ध थे। आज हमारे चारों ओर पहले से कहीं ज्यादा परमाणु बम, घातक मिसाइलें और राष्ट्रों के बीच टकराव विद्यमान है। वर्तमान परिस्थिति में गांधी जी पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं क्योंकि आग को पानी से बुझाया जा सकता है। नफरत और घृणा को प्रेम और सद्भाव से दूर किया जा सकता है। आज जब विश्व शांति पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमें गांधीवादी विचार और उनके रास्ते की पहले से अधिक जरूरत है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक परिदृश्य और गांधी जी की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। इसका आयोजन सोसायटी फॉर इम्पावरमेंट द्वारा प्रोफेसर एस. नारायण के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह वेबिनार 4 दिनों तक चलेगा। इसमें विश्व के विभिन्न देशों के गांधीवादी विचारक हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस वेबिनार का विधिवत शुभारंभ किया और अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी की प्रासंगिकता पर चर्चा करने से अधिक महत्वपूर्ण है उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करना। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा पर अडिग रहना ही गांधी जी का सच्चा रास्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका यह मानना है कि वर्तमान समय में बेहद खतरनाक हथियारों से घिरी दुनिया में गांधी जी का अहिंसक साहस बहुत ज्यादा प्रासंगिक है।

खबरें और भी

संविदा शिक्षक एवं सहायक शिक्षक पद हेतु दावा आपत्ति अंतरिम सूची जारी

खनिज विभाग द्वारा पट्टेधारकों के खिलाफ नोटिस जारी

30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी की प्रासंगिकता और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, जब हम विश्व शांति पर चर्चा करते हैं क्योंकि गांधी जी की प्रासंगिकता वैश्विक है। उसे किसी एक देश तक सीमित नहीं किया जा सकता। गांधी जी दु्ःखी और पीड़ित मानवता का उद्धार चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता को सीमाओं में बांधा नहीं जा सकता। मानवता एक वैश्विक संकल्पना है। यह राष्ट्र की सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया को एकता के सूत्र में बांधती है। गांधी जी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उनके जीवन का उद्देश्य संपूर्ण मानवता की भलाई रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई परम्परा के सद्गुणों को, उसके मूल्यों को और सत्य के आदर्श को लेकर आगे बढ़ता है तो वह कालजयी हो जाता है। गांधी जी इन अर्थों में किसी भी समय से परे है इसलिए उनकी प्रासंगिकता भी समय से परे है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर गांधी जी के पौत्र श्री राजमोहन गांधी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि आप ने किसी दूसरे देश में कोई ऐसा व्यक्ति देखा है जो 70 साल पहले मार दिया गया हो, लेकिन आम बातचीत में याद किया जाता हो। उन्होंने इस मौके पर बापू के लिए वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा कहे गए कथन ‘‘आने वाली पीढ़ियों को यकीन नही होगा कि ऐसा भी कोई व्यक्ति इस धरती पर आया था’’ का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज जब पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी के चपेट में है। विश्व के कई देश युद्ध के उन्माद में डूबे हैं, जब गरीबी, बेरोजगारी, भयानक मुनाफाखोरी से लेकर हिंसक प्रवृत्ति तक तमाम अमानवीय चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने अपने सबसे विकराल रूप में मौजूद हों तब यह सवाल उठता है कि गांधीजी होते तो क्या सोचते, क्या कहते, क्या करते ? मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद गांधी जी इलाज में असमानता के सवाल उठा रहे होते, शायद गांधी जी दुनिया के किसी कोने में परमाणु हथियारों के खिलाफ अनशन कर रहे होते, शायद गांधी जी संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष सभा को सम्बोधित करते हुए दुनिया को अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ा रहे होते या शायद गांधी जी दुनिया को धर्म के नाम पर झगड़ों से मुक्ति का रास्ता बता रहे होते, या शायद गांधी जी हिन्दुस्तान में मॉब लींचिंग की घटनाओं से आहत होकर उपवास पर होते।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे देश में आज राष्ट्रवाद को लेकर बहुत चर्चा है। उन्होेंने कहा कि कुछ लोग जिनके पुरखों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था। आज सबसे बड़े राष्ट्रवादी बने घूम रहे हैं। ऐसे ही लोगों ने राष्ट्रवाद की प्रचलित परिभाषा को बिगाड़ कर सच के ऊपर एक झूठ का तानाबाना बुन दिया है। उन्होंने कहा कि सही मायने में इस देश में सबसे बड़े राष्ट्रवादी और राष्ट्र भक्त वह लोग हैं, जो आजादी की लड़ाई के महानायकों का सही अर्थों में सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का राष्ट्रवाद गहन मानवतावाद से निकला है। हमारा राष्ट्रवाद सभी भारतीयों की एकता और अखण्डता में विश्वास करने वाला राष्ट्रवाद है। हमारा राष्ट्रवाद इस देश के गरीब-गुरबा की सेवा का राष्ट्रवाद है। उन्होंने इस मौके पर गांधी जी के ग्राम स्वराज की अवधारणा का भी उल्लेख किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने गांधी जी की अवधारणा को साकार करने प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, ग्रामीण जनजीवन को सुगम बनाने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने प्रदेश की आम जनता को, शोषित, पिछड़े और वंचित लोगों को, गांव को ध्यान में रखकर विकास के मॉडल को अपनाने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ के विकास का यह ऐसा मॉडल है, जिसकी प्रेरणा स्रोत बापू हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की गोधन न्याय योजना का भी जिक्र किया और कहा कि गांधी जी का यह मानना था कि उनके लिए गोरक्षा का अर्थ गाय की रक्षा से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की बहुउद्देशीय गोधन न्याय योजना गांधीजी को एक पावन श्रद्धांजलि है। इस योजना ने गाय और गोवंश को फिर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे विकास का मॉडल वही हो जिसकी कल्पना गांधीजी ने की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मार दिए जाने के लगभग आठ दशकों के बाद भी…
बापू जिन्दा है हमारी चेतना में, हमारे गांव में, हमारी गलियों में।
बापू जिन्दा है अपने विचारों के साथ।
बापू जिन्दा है दुनिया को प्रेम, सच्चाई, सर्वधर्म समभाव, सहिष्णुता और शांति का पाठ पढ़ाने के लिए।

Previous Post

ऑनलाईन शिक्षा की मनोवैज्ञानिक चुनौतियों को किस तरह अवसर में तब्दील करें: डॉ. प्रमोद गुप्ता

Next Post

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

संविदा शिक्षक एवं सहायक शिक्षक पद हेतु दावा आपत्ति अंतरिम सूची जारी

by Niharika Shrivastava
June 7, 2023
30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

खनिज विभाग द्वारा पट्टेधारकों के खिलाफ नोटिस जारी

by Niharika Shrivastava
June 7, 2023
30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें

by Niharika Shrivastava
June 7, 2023
छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग

by Niharika Shrivastava
June 7, 2023
स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है: भूपेश बघेल

by Niharika Shrivastava
June 6, 2023
Next Post
डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बने अध्यक्ष

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बने अध्यक्ष

मुख्यमंत्री विश्व आदिवासी दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं संग्रहालय का करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री विश्व आदिवासी दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं संग्रहालय का करेंगे भूमि पूजन

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Sunil Yadav

Mob No. - 8962721985

ये भी पढ़ें

NRC में भर्ती 10 माह की काव्या को पोलियो की ख़ुराक पिलाकर कलेक्टर महोबे ने की राष्ट्रीय पोलियो अभियान की शुरुआत, जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 77 हजार 140 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने का रखा गया लक्ष्य

January 31, 2021
शाहरुख खान ने बेटे आर्यन को नहीं दी घर में शर्टलेस होने की इजाजत, ये है वजह

शाहरुख खान ने बेटे आर्यन को नहीं दी घर में शर्टलेस होने की इजाजत, ये है वजह

May 13, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

संविदा शिक्षक एवं सहायक शिक्षक पद हेतु दावा आपत्ति अंतरिम सूची जारी

June 7, 2023
30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

खनिज विभाग द्वारा पट्टेधारकों के खिलाफ नोटिस जारी

June 7, 2023
30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें
छत्तीसगढ़

30 जून तक अपने राशनकार्ड ई-केवाईसी करा लेवें

June 7, 2023
छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग

June 7, 2023
खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी
देश-विदेश

खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी

June 7, 2023
अचनाक CSK के महान खिलाड़ी ने संन्यास से लिया यू टर्न, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा अहम मुकाबला
खेल

अचनाक CSK के महान खिलाड़ी ने संन्यास से लिया यू टर्न, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा अहम मुकाबला

June 7, 2023

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia