Saturday, January 28, 2023
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
December 3, 2022
in छत्तीसगढ़
किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रियों के विभागों के बजट तैयारियों की समीक्षा की

युवा शक्ति ही भारतीय गणतंत्र की असली ताकत – CM

चरवाहा मोहित यादव ने गोबर बेचकर कराई जमीन की रजिस्ट्री…

  • सेवा सहकारी केंद्र धमधा में 14 लाख के किसान कुटीर भवन का लोकार्पण
  • करेली, परोड़ा, बसनी और दानी कोकड़ी के लिए धान खरीदी उप केंद्र करेली का शुभारंभ

रायपुर: कृषि मंत्री रविंद्र चौबे आज सेवा सहकारी केंद्र धमधा में 14 लाख रूपए की लागत से बने किसान कुटीर भवन लोकार्पण और नवीन धान खरीदी उपकेंद्र करेली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को कुटीर भवन व नवीन धान खरीदी उपकेंद्र के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि किसान कड़ी धूप में तपस्या कर, हर परिवार के थाली में अन्न मुहैया कराता है, ऐसे अन्नदाता किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सरकार ने सहकारी समिति के अंतर्गत किसानों की सुविधा के लिए किसान कुटीर भवन का निर्माण कराया है, ताकि यहां आने वाले किसान भाईयों को विश्राम, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि किसान भाई आसानी से अपनी उपज बेच सके। इसको ध्यान में रखकर नए धान खरीदी उपकेंद्र भी खोले गए हैं, इसका एक उदाहरण करेली भी है। उन्होंने यह भी बताया कि धमधा समिति में में कुल 11 गांव थे, जिनमें से 3 गांव वर्ष 2020 में बरहापुर नवीन समिति में स्थानांतरित हो गए। 8 शेष गांव धमधा में थे, जिसमें से 4 गांव वर्तमान में धान खरीदी उपकेंद्र करेली में स्थानांतरित हुए हैं। इस क्षेत्र के किसानों को अपने निकटतम स्थल पर धान विक्रय करने की सुविधा प्राप्त होगी।
मंत्री श्री चौबे ने इस अवसर पर फसल बीमा को लेकर भी शासन की मंशा पर प्रकाश डाला और कहा कि फसल बीमा आपदा की स्थिति में किसानों का सुरक्षा कवच है। जिसका लाभ हर किसान को लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कृषक की आमदनी मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर करती है, पहला कृषक सभी सीजन में फसल ले, दूसरा खेती के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग करें और तीसरा उन्नत किस्म के बीज का उपयोग करें। छत्तीसगढ़ सरकार इसी दिशा में कर रही है और किसानों के लिए ऐसा इकोसिस्टम बनाया जा रहा है, जोकि उनके आर्थिक विकास का आधार स्तंभ हो।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपेक्स बैंक अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन बैजनाथ चन्द्राकर भी उपस्थित थे। श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नीति में किसानों व नागरिकों की सेवा निहित है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में से एक है जहां 750 करोड़ बीमा क्लेम किसानों को दिया गया है। चार सालों में किसानों की बदलती हुई तकदीर का जिक्र भी किया, जिसमें उन्हें बैंकिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी जोड़ा गया और माइक्रो एटीएम जैसे सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर किसानों को कृषि यंत्रों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में संचालक कृषि डा.अयाज़ तम्बोली, संचालक उद्यानिकी माथेश्वरन व्ही. अपर संचालक कृषि पीडिया, अपर संचालक मंडी बोर्ड सवन्नी, अपेक्स बैंक के डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, बड़ी संख्या में किसानों, सोसाइटी प्रतिनिधियों, कृषि विभाग, उद्यानिकी, सहकारिता तथा मंडी बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Tags: chhattisgarh
Previous Post

सीएम ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने छुरा में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी…

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रियों के विभागों के बजट तैयारियों की समीक्षा की
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रियों के विभागों के बजट तैयारियों की समीक्षा की

by Niharika Shrivastava
January 27, 2023
युवा शक्ति ही भारतीय गणतंत्र की असली ताकत – CM
छत्तीसगढ़

युवा शक्ति ही भारतीय गणतंत्र की असली ताकत – CM

by Niharika Shrivastava
January 25, 2023
चरवाहा मोहित यादव ने गोबर बेचकर कराई जमीन की रजिस्ट्री…
छत्तीसगढ़

चरवाहा मोहित यादव ने गोबर बेचकर कराई जमीन की रजिस्ट्री…

by Niharika Shrivastava
January 21, 2023
मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल

by Niharika Shrivastava
January 21, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम…

by Niharika Shrivastava
January 21, 2023
Next Post
भाजपा कार्यकर्ताओं ने छुरा में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने छुरा में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम छुरा पहुंचे…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम छुरा पहुंचे…

मुख्यमंत्री का गरियाबंद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम… क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात – देखिए विडियो

मुख्यमंत्री का गरियाबंद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम… क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात – देखिए विडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

Mahindra Thar को देगी कड़ा मुकाबला 2021 Force Gurkha, पहले से हुई दमदार

Mahindra Thar को देगी कड़ा मुकाबला 2021 Force Gurkha, पहले से हुई दमदार

May 26, 2021
पदाधिकारियों की जिम्मेदारी समाज को और अधिक संगठित कर आगे बढ़ाने की : भूपेश बघेल

पदाधिकारियों की जिम्मेदारी समाज को और अधिक संगठित कर आगे बढ़ाने की : भूपेश बघेल

May 2, 2022

कैटेगरी

खबरें और भी

मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रियों के विभागों के बजट तैयारियों की समीक्षा की
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रियों के विभागों के बजट तैयारियों की समीक्षा की

January 27, 2023
युवा शक्ति ही भारतीय गणतंत्र की असली ताकत – CM
छत्तीसगढ़

युवा शक्ति ही भारतीय गणतंत्र की असली ताकत – CM

January 25, 2023
चरवाहा मोहित यादव ने गोबर बेचकर कराई जमीन की रजिस्ट्री…
छत्तीसगढ़

चरवाहा मोहित यादव ने गोबर बेचकर कराई जमीन की रजिस्ट्री…

January 21, 2023
मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल

January 21, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम…

January 21, 2023
यादव समाज के 11 जोड़ों का होगा आदर्श विवाह
छत्तीसगढ़

यादव समाज के 11 जोड़ों का होगा आदर्श विवाह

January 21, 2023

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia