BY: RAVI BHUTDA
बालोद: अर्जुन्दा पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अर्जुन्दा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम चीचा निवासी पीड़ित महिला जो 23 अगस्त को शाम करीबन 7 बजे के आसपास खेत से काम करके घर आकर खाना बनाने के बाद अपने घर के कमरे के खाट में लेटी हुई थी और घर का दरवाजा खुला था। तभी गांव का ही एक लड़का होमराज साहू पिता तुलेश्वर प्रसाद (24वर्ष) घर के अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थिया के चिल्लाने पर आरोपी होमराज साहू अपने हाथों से महिला का मुह और गला को दबा दिया। जिस की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले वाले प्रार्थिया के घर आए। लोगों को आता देख आरोपी होमराज साहू महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। घटना की जानकारी प्रार्थीया ने अपने पति चुन्नू साहू को दी। जिसके बाद प्रार्थिया एवं उसके पति के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद आरोपी होमराज साहू के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके बाद आज सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।