BY: RAVI BHUTDA
बालोद: कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी बालोद श्रीमती सिल्ली थाॅमस ने आदेश जारी कर आइसोलेशन सेंटर पाकुरभाट में भर्ती कोविड-19 के पाॅजीटिव मरीजों एवं उनके संबंधितों से प्राप्त शिकायत एवं जानकारी दर्ज करने तहसील कार्यालय बालोद में स्थापित नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07749-222142 है। जारी आदेश के अनुसार रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक विजय यादव सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद(मोबाईल नम्बर 9893694376), सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमती उमा ठाकुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद (मोबाईल नम्बर 7389661632) और दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीमती मोहिनी यादव सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद (मोबाईल नम्बर 8224870191) की ड्यूटी लगाई गई है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी बालोद का मोबाईल नम्बर 7909824175 है। प्रत्येक अधिकारी एक पंजी रखकर दूरभाष पर प्राप्त होने वाले संदेश या जानकारी को पंजी में इन्द्राज कर वाट्सएप्प पर एसडीएम को सूचित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।