रायपुर: राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन ने सैलून दुकाने खोले जाने का समय अब सुबह 8 से शाम 5 बजे तक तय किया है। अब रविवार की जगह मंगलवार को सैलून दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर एस भारती दासन ने यह आदेश जारी किया। इससे पहले दुकानों के खुलने का समय सुबह 11 बजे से 8 बजे तक था। वैसे सैलून वाले भी कोविड-19 के नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन उससे कहीं अधिक सतर्क जाने वाले बरत रहे हैं।