BY: RAVI BHUTDA
रायपुर: बीजापुर में पदस्थ वनपरिक्षेत्र अधिकारी रथराम पटेल की नक्सलियों ने हत्या कर दी हैं। बीजापुर के जांगला थाना क्षेत्र की घटना हैं। कोन्ड्रोजी के स्कूलपारा में नक्सलियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया हैं। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की हैं। रथराम पटेल इन्द्रावती टाईगर रिजर्व के भैरमगढ़ परिक्षेत्र में पदस्थ थे। पुलिस पार्टी ने रेंजर का शव बरामद कर लिया हैं। बताया गया हैं कि रेंजर माटवाड़ा क्षेत्र में भुगतान हेतु गये थे। श्री पटेल पूर्व से ही नक्सलियों के निशाने पर थे। इधर कुछ समय से नक्सलियों का मनोबल भी बढ़ गया है। माओवादियों ने कुछ दिन पूर्व पटवारी तथा वन कर्मचारियों को मारने की पर्ची भी जारी की थी।