BY: RAVI BHUTDA
बालोद: 18 घँटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गुम हुए 32 वर्षीय युवक के शव को एसडीआरफ की टीम ने ढूंढ निकाला। युवक का शव ग्राम झलमला स्त्तिथ तांदुला नहर में मिला हैं। मिली जानकारी अनुसार ग्राम झलमला निवासी योगेंद्र भारद्वाज पिता ओंकार प्रसाद (32वर्ष) शुक्रवार की शाम करीबन 7 बजे से लापता था। योगेंद्र भारद्वाज की खोजबीन उनके परिवार के द्वारा की जा रही थी। तभी दूसरे दिन शनिवार को सुबह 8 बजे योगेंद्र के परिजनों में झलमला से जामगांव जाने वाले मार्ग में नहर के समीप ही उसके जूते देखे। जिसके बाद परिजनों में पंचायत के माध्यम से पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस व एसडीआरफ की टीम ने गुम हुए युवक योगेंद्र की खोजबीन शुरू की। नहर के समीप मिले जूतों से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि उक्त युवक नहर में गिरा हैं। जिसके बाद तांदुला नहर के मुख्य गेट को बंद कर नहर में भरे पानी को कम करने की कोशिश की गई। जैसे ही पानी कम हुआ उसके बाद झलमला से जामगांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर नहर के अंदर युवक का शव दिखाई दिया। जिसके बाद युवक को एसडीआरफ की टीम की मदद से बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस पंचनामा बना आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।