
BY: RAVI BHUTDA
बालोद: जिला प्रशासन की देखरेख में कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में उन्हें घर जैसा अनुभव हो रहा हैं। आज इसका परिणाम यह है कि संक्रमितों का रिकवरी प्रतिशत इतना अच्छा है कि अब तक 2 हजार 90 पॉजिटिव मरीजो में 1 हजार 279 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा पॉजिटिव मरीजो के बेहतर इलाज, देखरेख व संक्रमित मरीजो के मानसिक तनाव को दूर करने नित नए व अनूठे तरीके अपना रहा हैं। जिसका परिणाम है कि आज तक 1279 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। आपको बता दे कि जिले में अब तक 2090 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिसमें अब तक 1279 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं तो वही एक्टिव मरीजों की संख्या 831 हैं।