BY: MUKESH SHARMA
कवर्धा: प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान मंगलवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में स्व. शिवकुमार साहू, ग्राम भेदली में स्व. दफेदास मानिकपुरी, ग्राम खैरबना में स्व. कु. जानकी, मानिकपुर में स्व. कुमार यादव तथा कवर्धा में स्व. संतोष लुनिया के परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने खैरबना की कु. जानकी के पिता रामलाल तथा मानिकपुर के स्व. कुमार यादव की पत्नी श्रीमती दयावती यादव को स्वीकृत आर्थिक सहायता के चार-चार लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, वन मंडल अधिकारी दिलराज प्रभाकर, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के., नीलकंठ चंद्रवंशी, नपा. अध्यक्ष ऋषि शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, कन्हैया अग्रवाल, श्याम तंबोली, समन्वयक कवर्धा विधानसभा महेश शर्मा, नपा. उपाध्यक्ष जमील खान, अनीश, राधेलाल भास्कर, मुखी राम मरकाम, अजमत उल्लाह खान, रामकुमार पटेल, प्रभाती मरकाम, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, भीखम कोसले, सुनील साहू, कृष्ण कुमार सोनी, कलीम खान, रसपाल साहू, जितेंद्र मानिकपुरी उपस्थित थे।