Wednesday, March 22, 2023
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा, CM भूपेश ने कहा: धान बेचने में किसानों को न हो कोई परेशानी, धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, 1 दिसम्बर से धान खरीदी के लिए टोकन मिलेगा 27 नवम्बर से, साथ ही समय पूर्व बारदाने की व्यवस्था करने कलेक्टरों को दिए निर्देश

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
November 26, 2020
in छत्तीसगढ़
धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा, CM भूपेश ने कहा: धान बेचने में किसानों को न हो कोई परेशानी, धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, 1 दिसम्बर से धान खरीदी के लिए टोकन मिलेगा 27 नवम्बर से, साथ ही समय पूर्व बारदाने की व्यवस्था करने कलेक्टरों को दिए निर्देश
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज

चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…

चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण

BY: RAVI BHUTDA

बालोद/रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी कलेक्टरों, समस्त पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि धान बेचने में किसानों को किसी तरह की परेशानी नही होनी चाहिये। अपर मुख्य सचिवों ने राज्य के सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों से कहा कि एक दिसम्बर से राज्य में धान खरीदी शुरू होगी। राज्य में धान खरीदी का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली प्राथमिकता है। धान खरीदी में राज्य के किसी भी समिति में किसानों को परेशानी नही होनी चाहिए। धान खरीदी के लिए टोकन अधिकतम एक सप्ताह के अवधि तक के लिए दिए जाएंगे। किसानों को जारी टोकन में उल्लेखित तारीख तक किसी कारणवश यदि कोई किसान धान नही बेच पाता है तो उन्हें पुनः नया टोकन जारी किया जाएगा। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में गतवर्ष से 2 लाख 49 हजार ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। किसानों का पंजीयन बढ़ने के साथ ही खेती के रकबे में बढ़ोतरी हुई हैै। राज्य में गिरदावरी के पश्चात प्रविष्टि का कार्य 10 नवम्बर को समाप्त हो चुका है। गिरदावरी के संबंध में किसी भी जिले से कोई प्रस्ताव लंबित नही है। एक दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होने के बाद रकबे में कोई परिवर्तन नही किया जाएगा। यदि रकबे में कोई परिवर्तन या संशोधन की जरूरत हो उसे 30 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। एक दिसम्बर के बाद साफ्टवेयर को लॉक कर दिया जाएगा। गिरदावरी के कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। धान खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने की व्यवस्था खरीदी के पूर्व करने के निर्देश दिए गए हैं। पीडीएस सिस्टम एवं मिलरों से प्राप्त बारदानों का भौतिक सत्यापन करा लें और बारदाने एकत्रित कर खरीदी केन्द्रों में समय पूर्व उपलब्ध कराया जाएं। बारदानों की कमी की पूर्ति के लिए राज्य शासन द्वारा 70 हजार गठान प्लास्टिक के बारदाने खरीदी जा रही है। इस प्लास्टिक के बारदाने का उपयोग केवल धान खरीदी करके सबसे पहले सीधे मिलरों के पास भेजने के लिए किया जाएगा। प्लास्टिक बैग का उपयोग चावल रखने के लिए नही किया जाएगा। धान बेचने वाले किसानों की संख्या के साथ रकबा बढ़ने से किसानों की सुविधा के लिए राज्य में लगभग 260 नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोले गए हैं। इन केन्द्रों में चबूतरा निर्माण सहित खरीदी केन्द्र के चारों तरफ सुरक्षा के लिए घेरा की व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, बारदाना, तालपतरी, कांटा-बांट सत्यापन, मास्चर मीटर, बोर्ड लगाने का कार्य खरीदी शुरू होने से पूर्व पूरा कर ऑनलाईन रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए। राज्य के खरीदी केन्द्रों में दो चरणों में 7 हजार 620 चबूतरों का निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई है। जिन जिलों में चबूतरा निर्माण का कार्य पूर्ण नही हो पाया हैं, वे 30 नवम्बर तक निर्माण कार्य पूरा कराएं। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि में बिना अनुमति के अन्य राज्यों से धान आयात को रोकने की जिम्मेदारी सभी जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग को सौपी गई है। कोचियों द्वारा अन्य सीमावर्ती राज्यों से धान लाकर यहां बेचा जाता है। इसे रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों के सीमा से लगे 3-3 खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी रखें। चेक पोस्ट लगाकर जांच करें। चार पहिया वाहनों के अलावा मोटर सायकल पर बार-बार धान लाने वालों की भी जांच करें। अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें और सचिव खाद्य विभाग को इसकी सूचना दे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के भीतर एक-दूसरे जिलों से धान लाने ले जाने वाले किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान नही करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, विशेष सचिव खाद्य मनोज कुमार सोनी, मार्कफेड के एमडी अंकित आनंद, एमडी मंडी बोर्ड हिम शिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

दिल्ली सीमा के चारों तरफ जाम, किसानों के प्रदर्शन के चलते हो रही कड़ी चेकिंग

Next Post

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा लगातार कर रही हैं शूटिंग, प्रेग्नेंसी लुक की फोटोज हो रही वायरल

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज
छत्तीसगढ़

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज

by Niharika Shrivastava
March 22, 2023
चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…

by Niharika Shrivastava
March 22, 2023
चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण

by Niharika Shrivastava
March 22, 2023
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी में हुई संपन्न…
छत्तीसगढ़

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी में हुई संपन्न…

by Niharika Shrivastava
March 18, 2023
कोंडागांव तथा नारायणपुर जिले मे पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन की मजबूतियों पर गहन चर्चा…
छत्तीसगढ़

कोंडागांव तथा नारायणपुर जिले मे पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन की मजबूतियों पर गहन चर्चा…

by Niharika Shrivastava
March 10, 2023
Next Post
प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा लगातार कर रही हैं शूटिंग, प्रेग्नेंसी लुक की फोटोज हो रही वायरल

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा लगातार कर रही हैं शूटिंग, प्रेग्नेंसी लुक की फोटोज हो रही वायरल

श्रीमती भेंड़िया सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों की ऑनलाइन मीटिंग में हुईं शामिल

श्रीमती भेंड़िया सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों की ऑनलाइन मीटिंग में हुईं शामिल

एन.एम.डी.सी. परिक्षेत्र विकास निधि की हाईपावर कमेटी की बैठक सम्पन्न

एन.एम.डी.सी. परिक्षेत्र विकास निधि की हाईपावर कमेटी की बैठक सम्पन्न

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Sunil Yadav

Mob No. - 8962721985

ये भी पढ़ें

Exclusive: बालोद जिले में कोविड-19 की पहली वैक्सीन लगेगी सिविल सर्जन डॉ. देवदास को और दूसरी जिला टीकाकरण अधिकारी शिरीष सोनी को, कोरोना वैक्सीन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल

Exclusive: बालोद जिले में कोविड-19 की पहली वैक्सीन लगेगी सिविल सर्जन डॉ. देवदास को और दूसरी जिला टीकाकरण अधिकारी शिरीष सोनी को, कोरोना वैक्सीन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल

January 15, 2021
लेह काउंसिल चुनाव : भाजपा आधी से ज्यादा सीटों पर जीती, कांग्रेस को 9 सीटों पर सिमटी

लेह काउंसिल चुनाव : भाजपा आधी से ज्यादा सीटों पर जीती, कांग्रेस को 9 सीटों पर सिमटी

October 26, 2020

कैटेगरी

खबरें और भी

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज
छत्तीसगढ़

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज

March 22, 2023
चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…

March 22, 2023
चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण

March 22, 2023
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी में हुई संपन्न…
छत्तीसगढ़

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी में हुई संपन्न…

March 18, 2023
कोंडागांव तथा नारायणपुर जिले मे पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन की मजबूतियों पर गहन चर्चा…
छत्तीसगढ़

कोंडागांव तथा नारायणपुर जिले मे पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन की मजबूतियों पर गहन चर्चा…

March 10, 2023
महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संध गरियाबंद के तत्वाधान में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित
छत्तीसगढ़

महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संध गरियाबंद के तत्वाधान में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

March 10, 2023

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia