BY: एजेंसी
नई दिल्ली: हुरुन इंडिया की सर्वे के मुताबिक रोशनी नाडर भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 54850 करोड़ रुपये है. कोरोना संकट के बीच जुलाई के महीने में रोशनी नाडर को अब एचसीएल टेक्नॉलजी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बायोकॉन फाउंडर और कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मजूमदार शॉ हैं। उनकी कुल संपत्ति 36600 करोड़ रुपये है। मुंबई आधारित फार्मा कंपनी यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड की लीना गांधी तिवारी 21 हजार 340 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट को कोटक वेल्थ और हुरुन इंडिया ने साल 2020 के लिए तैयार किया है। हुरुन इंडिया रीच लिस्ट (2019), में उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला का दर्जा दिया गया था।रोशनी की स्कूलिंग वसंत वैली स्कूल में हुई। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से उन्होंने आगे की पढ़ाई की। उन्होंने मीडिया फील्ड में काम किया है। एचसीएल जॉइन करने से पहले उन्होंने कई दूसरी कंपनियों में काम किया।
पिता के कहने पर वह एचसीएल जॉइन कीं। एक साल के भीतर उन्हें कंपनी का सीईओ और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर बना दिया गया। रोशनी नाडर 2009 में 27 साल की उम्र में ही कंपनी की सीईओ बन गई थीं। 2010 में उन्होंने शिखर मल्होत्रा से शादी की। वे फिलहाल एचसीएल हेल्थकेयर में वाइस चेयरमैन हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। रोशनी नाडर 38 साल की हैं और 2019 में Forbes World’s 100 Most Powerful Women list में उन्हें 54वां रैंक हासिल हुआ था। वह एचसीएल के फाउंडर शिव नाडर की इकलौती संतान हैं। जुलाई में जब उन्हें कंपनी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया तो वह भारत की किसी लिस्टेड आईटी कंपनी की पहली महिला प्रमुख बन गई थीं।