रायपुर: आज पुरानी बस्ती में शासकीय उच्च मा. शाला, विकासखंड स्तरीय प्राथमिक पीएलसी ग्रुप द्वारा निमार्ण किये गए बिग बुक , वर्कशीट एवं सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया गया। जिसने सभी संकुल से संकुल समन्वयक, तथा विषय शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। जिससे इस वर्कशॉप के माध्यम से सभी संकुल और शालाओं में बिग बुक का निर्माण किया जा सके। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,एस पी गोस्वामी सर ने इस प्रदर्शनी तथा वर्कशॉप में उपस्थित होकर सभी शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया और आज के इस बिग बुक प्रदर्शन को भी देखा औऱ सराहना की। उनका मार्गदर्शन भी मिला। उनके द्वारा विकासखंड स्तरीय प्राथमिक पी एल सी समूह की आधिकारिक घोषणा की गई। जिसमें डॉ शिप्रा बेग को अध्यक्ष, श्रीमती अनुपमा पांडे को उपाध्यक्ष और श्रीमती सुचिता साहू को सचिव को बनाया गया। अन्य विषयवार सदस्य ,अंकिता तिवारी, रंजना आतरम, राखी शर्मा, अब्दुल आसिफ खान,गायत्री जांगड़े, हसरत इरफान, महेंद्र चंद्राकर,नंदिनी वर्मा, विजया शर्मा , मीनाक्षी मेश्राम, बरखा शर्मा और मीनाक्षी मिश्रा को बनाया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का श्रीमती रीता मंडल ने संचालन किया। आज के बैठक सह प्रशिक्षण और वर्कशॉप के सबंध में जानकारी दी गयी। ज्ञानेश झा द्वारा आभार प्रदर्शन कर शिक्षकों को बिग बुक निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन के संजय जी ने बिग बुक निर्माण प्रदर्शनी और वर्कशाप पर अपना विचार सबसे सांझा किया।