
प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से सरकार और लोगों द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई में कई पहल की गईं, भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बहुत बेहतर है। भारत में रिकवरी रेट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में वायरस का प्रभाव बहुत गंभीर होगा। लॉकडाउन के कारण सरकार द्वारा की गई कई पहल और लोगों द्वारा संचालित लड़ाई ने भारत को कई अन्य राष्ट्रों की तुलना में बेहतर रहा और यहां कोरोना संक्रमण की रिकवरी रेट बढ़ रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि 8 करोड़ से अधिक परिवार के पास अब धुंए से मुक्त रसोई है। बेघरों को आश्रय देने के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है, आयुष्मान भारत है।