BY: RAVI BHUTDA
रायपुर: राज्य शासन ने बड़े पैमाने पर निरीक्षकों, उपनिरीक्षक, रक्षित निरीक्षक, सूबेदार, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षको के तबादले जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 92 आरक्षक, 35 प्रधान आरक्षक, 22 सहायक उपनिरीक्षक ,तीन रक्षित निरीक्षक, 27 उप निरीक्षक और 19 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। पत्र में यह भी उल्लेख है कि स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को तत्काल नवीन पदस्थापना इकाई के लिए कार्य मुक्त करकार्य मुक्ति/कार्य ग्रहण से अवगत कराना सुनिश्चित करें।







