BY: RAVI BHUTDA
बालोद: कांग्रेस के पूर्व विधायक व भाजपा नेता घनाराम साहू की कोरोना से मौत हो गई हैं। श्री साहू की मौत से राजनीति गलियारे सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हैं। श्री साहू कोरोना पॉजिटिव थे। लेकिन अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रायपुर स्त्तिथ रामकृष्ण केयर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हुई हैं। श्री साहू अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज शनिवार को अंतिम संस्कार कलंगपुर में किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार घनाराम साहू को निमोनिया बीमारी थी। भिलाई स्त्तिथ सेक्टर-9 अस्पताल से उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीती रात उपचार के दौरान घनाराम साहू ने अंतिम सांस ली। आपको बता दे कि घनाराम साहू 6 साल तक दुर्ग कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रहे हैं। किसान आयोग के भी अध्यक्ष रहे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसे बखूबी निभाया। 25 साल की उम्र में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ गुंडरदेही विधानसभा के विधायक बने थे। गौरतलब हो कि 2018 में कांग्रेस से टिकट नही मिलने से नाराज़ होकर श्री साहू ने भाजपा का दामन थामा था। घनाराम साहू के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में गहरा दुख प्रकट किया हैं।