BY: मुज़्ज़म्मिल खान
छुरिया: इन दिनों नगर पंचायत छुरिया में कांग्रेस भाजपा के जनप्रतिनिधि एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं नगर पंचायत छुरिया के उपाध्यक्ष सलमान खान ने कहा की नगर पंचायत छुरिया में लगातार कांग्रेसी जनप्रतिनिधि अपनी नाकामियो को छुपाने के लिए
उसका पूरा दोष मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरिया के ऊपर लगाया जा रहा है जो की बेहद ही निंदनीय है। नगर पंचायत सी. एम. ओ. लगातार नगर के विकास के लिए तत्परता दिखाती रही हैं, लेकिन नगर के कांग्रेसी जनप्रतिनिधी का हाल ये है कि वो सिर्फ और सिर्फ कमीशन के पीछे भागना चाहते हैं। पूर्व की पी.आई.सी. बैठक में भी जबरदस्ती सी.एम.ओ. को विवाद में घेरा गया , उसके बाद सी.एम.ओ. के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
फिर बाद में परिषद् की बैठक 17-12-2020 को भी झूठा निंदा प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा बैठक में रखे सभी विषयो पर चर्चा करने के पश्चात अन्य दो विषयों पर भी चर्चा किया गया। जिसके बाद कुछ पार्षद बैठक समाप्त हो चुका है, इसलिए घर भी चले गए। लेकिन अध्यक्ष के द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पुनः चर्चा के लिए बैठने कहा गया जिसके पश्चात मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बाकी की चर्चा के लिए अपने केबिन में आने को कहा था उतने में ही कांग्रेसी जनप्रतिनिधि भड़क उठे और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किये। वहीं घर जा चुके पार्षदों को फोन कर वापस बुलाया गया ताकि वो निंदा प्रस्ताव में हस्ताक्षर कर सकें। यह घटना जो बेहद ही निदनीय है।
