Wednesday, March 22, 2023
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रथम रायपुर आगमन के शताब्दीव वर्ष समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
December 20, 2020
in छत्तीसगढ़
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रथम रायपुर आगमन के शताब्दीव वर्ष समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज

चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…

चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण

BY: MUKESH SAHRMA

  • छत्तीसगढ़ के किसानों का कंडेल नहर सत्याग्रह सविनय अवज्ञा आंदोलन का सबसे अच्छा उदाहरण: भूपेश बघेल

रायपुर: आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रथम रायपुर आगमन के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन सहित हर युग में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन का सबसे अच्छा उदाहरण छत्तीसगढ़ के किसानों का कंडेल नहर सत्याग्रह है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित इस शताब्दी समारोह को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि कंडेल के किसानों पर ब्रिटिश हुकूमत ने जुर्माना लगाया था, जिसको पटाने से किसानों ने इंकार कर दिया था। ब्रिटिश हुकूमत द्वारा किसानों के मवेशियों की नीलामी कर जुर्माना वसूलने का प्रयास किया, लेकिन कंडेल नहर सत्याग्रह के नेताओं के आव्हान पर लोगों ने नीलामी में मवेशियों को खरीदने से इंकार कर दिया था। कंडेल नहर सत्याग्रह के अग्रणी नेता बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव के आग्रह पर महात्मा गांधी 20 दिसम्बर 1920 को छत्तीसगढ़ आए थे। महात्मा गांधी के आने की खबर मिलने पर ब्रिटिश हुकूमत ने किसानों पर लगाया गया जुर्माना हटा दिया था। यह सविनय अवज्ञा आंदोलन की पहली बड़ी जीत थी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जब भी कही आगमन होता था तो इसका असर सम्पूर्ण समाज पर पड़ता था। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों ने बापू से प्रेरणा लेकर जंगल सत्याग्रह शुरू किया। छत्तीसगढ़ के हजारों नौजवान नौकरी छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। हजारों लोगों ने जेल यात्राएं की। अछूतोद्धार की लड़ाई छत्तीसगढ़ से शुरू हुई। राष्ट्रपिता ने आजादी के आंदोलन के साथ-साथ समाज की कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने पर भी जोर दिया था। उन्होंने स्वच्छता, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना की थी। महात्मा गांधी कहा करते थे कि भारत गांवों में बसता है, गांव भारत की आत्मा है।
श्री बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ गांधी के दिखाए रास्ते पर आगे चल पड़ा है। बापू के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्रपिता की जयंती की 150वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सुराजी गांव योजना प्रारंभ की। जिससे हमारे किसान और गांव आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। मजदूरों को लगातार काम मिल रहा है। छत्तीसगढ़ ने दुनिया को दिखा दिया कि गोबर से भी पैसा कमाया जा सकता है। गोबर की बिक्री और वर्मी कम्पोस्ट से लोगों की आय बढ़ी और छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर बढ़ा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के संस्कृति और पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के महापुरूषों के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कुष्ठ सेवा कर्मियों को कुष्ठ उन्मूलन सेवा सम्मान और सफाई कर्मियों को स्वच्छता योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के आंदोलन के प्रणेता ही नहीं हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया। आजादी के आंदोलन में सभी को साथ लेकर आगे बढ़े। उन्होेंने किसानों की दिक्कतों को समझा और छूआ-छूत की विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया। वे स्वच्छता के प्रेरणा स्त्रोत थे। श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के दर्द को महसूस कर कर्जमाफी की, 2500 रूपए क्विंटल पर धान की खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना जैसी योजनाएं लागू की। आज देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं।
संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने कहा कि कंडेल नहर सत्याग्रह से छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन को नई ऊर्जा मिली। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर कंडेल नहर सत्याग्रह पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। आभार प्रदर्शन संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने किया। मुख्यमंत्री निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और रूचिर गर्ग उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर पद्मश्री सम्मान प्राप्त भारती बन्धु ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी।

Previous Post

शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान से हमारी पहचान : मुख्यमंत्री

Next Post

SDM ऋषिकेश तिवारी कोरोना पॉजिटिव, हुए होम आइसोलेट, जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 880, वही आंकड़ा 8600 पार

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज
छत्तीसगढ़

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज

by Niharika Shrivastava
March 22, 2023
चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…

by Niharika Shrivastava
March 22, 2023
चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण

by Niharika Shrivastava
March 22, 2023
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी में हुई संपन्न…
छत्तीसगढ़

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी में हुई संपन्न…

by Niharika Shrivastava
March 18, 2023
कोंडागांव तथा नारायणपुर जिले मे पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन की मजबूतियों पर गहन चर्चा…
छत्तीसगढ़

कोंडागांव तथा नारायणपुर जिले मे पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन की मजबूतियों पर गहन चर्चा…

by Niharika Shrivastava
March 10, 2023
Next Post
SDM ऋषिकेश तिवारी कोरोना पॉजिटिव, हुए होम आइसोलेट, जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 880, वही आंकड़ा 8600 पार

SDM ऋषिकेश तिवारी कोरोना पॉजिटिव, हुए होम आइसोलेट, जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 880, वही आंकड़ा 8600 पार

ब्रिटेन में कोरोना की नई स्‍ट्रेन से हड़कंप, भारत में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की आपात बैठक, दूसरे देशों ने फ्लाइटों के आने पर लगाई रोक

ब्रिटेन में कोरोना की नई स्‍ट्रेन से हड़कंप, भारत में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की आपात बैठक, दूसरे देशों ने फ्लाइटों के आने पर लगाई रोक

श्रीमद भवगत गीता: अध्याय 3 : कर्म योग: श्लोक – १ , २

श्रीमद भवगत गीता -अध्याय 3: कर्म योग: श्लोक- ९, १०

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Sunil Yadav

Mob No. - 8962721985

ये भी पढ़ें

कब तक आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल ..सवालों के झूले में झूलता रहेगा..

कब तक आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल ..सवालों के झूले में झूलता रहेगा..

August 25, 2021
‘पुष्पा’ की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकार खड़े हो जाएंगे रोंगटे

‘पुष्पा’ की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकार खड़े हो जाएंगे रोंगटे

January 15, 2022

कैटेगरी

खबरें और भी

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज
छत्तीसगढ़

360 इंडिया की प्रस्तुति, चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ी देवी भक्ति गीत, जसगीतों की श्रंखला रिलीज

March 22, 2023
चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्र पर मां जतमाई मे हर साल लगता है दर्शनार्थियों का दरबार…

March 22, 2023
चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व पालिका की टीम ने देवी मंदिरों का किया निरीक्षण

March 22, 2023
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी में हुई संपन्न…
छत्तीसगढ़

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी में हुई संपन्न…

March 18, 2023
कोंडागांव तथा नारायणपुर जिले मे पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन की मजबूतियों पर गहन चर्चा…
छत्तीसगढ़

कोंडागांव तथा नारायणपुर जिले मे पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा तथा संगठन की मजबूतियों पर गहन चर्चा…

March 10, 2023
महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संध गरियाबंद के तत्वाधान में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित
छत्तीसगढ़

महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संध गरियाबंद के तत्वाधान में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

March 10, 2023

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia