BY: RAVI BHUTDA
बालोद: जिले में वर्ष 2020-21 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हैं। इस वर्ष किसानों में धान बेचने जबरदस्त और दोगुना उत्साह देखा जा रहा हैं। किसानों ने भूपेश सरकार पर भरोसा जताया हैं। सरकार को समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसानो में भारी उत्साह देखा जा रहा हैं। जिले के 126 धान खरीदी केंद्रों में धान की बंपर आवक हो रही हैं। 1 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जिले के 62 हजार 176 किसानों से 24 लाख 33 हजार 472 क्विंटल धान की खरीदी की गई हैं। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 6 लाख 56 हजार 804 क्विंटल ज्यादा हैं। इस वर्ष 2020-21 में 1 दिसंबर से 24 दिसंबर तक 24 लाख 33 हजार 472 क्विंटल धान की खरीदी हुई हैं। वही पिछले वर्ष 2019-20 में 1 दिसंबर से 24 दिसंबर तक 17 लाख 76 हजार 668 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 6 लाख 56 हजार 804 क्विंटल ज्यादा हैं। अब तक 2 लाख 95 हजार 973.60 क्विंटल का उठाव (परिवहन) किया जा चुका हैं। इस वर्ष धान की इतनी आवक हो रही हैं कि जिले के 32 खरीदी केंद्रों में 20 हजार क्विंटल (प्रत्येक खरीदी केंद्र में) से अधिक धान मौजूद पड़ा हैं। जिसकी वजह से कई खरीदी केंद्रों में जाम की स्तिथि भी निर्मित हो रही हैं। जिसे देखते हुए संग्रहण केंद्रों में भी धान संग्रहण का कार्य शुरू हो चुका हैं। इससे पूर्व अरवा मिलर्स द्वारा ही धान का उठाव (परिवहन) किया जा रहा था। आपको बता दे कि जिले में कुल 1 लाख 30 हजार 887 किसान पंजीकृत हैं और 24 दिसंबर तक 62 हजार 176 किसान धान बेच चुके हैं। तो वही 68 हजार 711 किसान अब भी धान बेचने शेष हैं। जिस प्रकार से पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 24 दिनों में 6 लाख क्विंटल से ज्यादा की धान की खरीदी हुई हैं। उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में धान की जबरदस्त खरीदी होगी।

“किसानों ने जो सरकार पर भरोसा जताया है, और बंपर तरीके से समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे हैं, ये उनका सरकार पर विश्वास ही हैं, यही कारण है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 लाख क्विंटल से ज्यादा की खरीदी हुई हैं, भूपेश सरकार हर घड़ी किसानो के साथ खड़ी हैं, सरकार ने जो वादा किया, उसे पूरा किया हैं, धान खरीदी केंद्रों में धान की बंपर आवक विपक्ष के हर सवालों का जवाब है।”
कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव

“किसानो को धान बेचने किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं, जिले के लिए बड़ी अच्छी बात है की गत वर्ष की तुलना में किसानों ने 6 लाख क्विंटल से अधिक धान बेचा है, रही बात परिवहन की तो मिलर्स के अलावा संग्रहण केंद्रों में भी अब परिवहन शुरू हो चुका हैं, धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था न हो इसके लिए समय-समय पर अधिकरियों को भी निर्देशित किया जा रहा हैं।”
जनमेजय महोबे, कलेक्टर, बालोद