बलौदा बाजार शहर के लोहिया नगर मे भगवती यादव की चाकू से गोदकर कर दी गई थी हत्या
हत्या में शामिल सभी 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुरानी रंजिश पर से चाकू से वार कर घटना को दिया गया था अंजाम
बलौदाबाजार (प्रदीप माहेश्वरी). 27.06.2020 को रात्रि 8:30 बजे मृतक भगवती यादव अपने दोस्त के साथ अपने घर लोहिया नगर बलौदा बाजार के पास टहल रहा था । कि इकबाल खान एवं शाहरुख खान अपने चार अन्य दोस्तों के साथ पुरानी रंजिश पर से चाकू से वार कर मृतक भगवती यादव की हत्या कर फरार हो गया। प्रकरण की सूचना मिलते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बाजार श्री प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल, श्री सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार, श्री सिद्धार्थ बघेल उप पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार के मार्गदर्शन में अलग-अलग पुलिस पार्टियां बना कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु तत्काल रवाना किया गया।
बलौदाबाजार शहर के मध्य में हत्या की घटना घटित होने से लोगों में आरोपियों के प्रति अत्यंत आक्रोश व्याप्त हो गया था जिस कारण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी भी बहुत आवश्यक हो चुकी थी। प्रकरण में पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 07 घंटे के भीतर सभी 06 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर भगवती यादव के ऊपर चाकू से हमला करना स्वीकार किए है। आरोपियों ने बताया कि मृतक भगवती यादव द्वारा पूर्व में सार्वजनिक स्थान में आरोपियों के साथ मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा किया गया था, जिससे आरोपीगण स्वयं को अपमानित महसूस करते थे एवं पुरानी रंजिश पर से क्षुब्ध होकर भगवती यादव का हत्या करना बताए है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 402/2020 धारा 302,147,148 149 भादवि दर्ज कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी मे निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी भाटापारा शहर, निरीक्षक सी.आर चंद्रा थाना प्रभारी पलारी, उपनिरीक्षक रोशन सिंह थाना प्रभारी सुहेला, उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे चौकी प्रभारी लवन, उप निरीक्षक ओपी त्रिपाठी थाना प्रभारी गिधौरी एवं उपनिरीक्षक यशवंत सिंह थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण, उपनिरी भीम सोम सउनि नरेंद्र मार्कण्डेय, प्रधान आरक्षक भीम साहू आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा
गिरफ्तार आरोपी
1.. इकबाल खान
2. शाहरुख खान
3. जावेद रजा
4. राहुल देवार
5. रजा
6. सूरज वैष्णव
सभी निवासी बलोदा बाजार