BY: RAVI BHUTDA
बालोद: नगर को क्लीनसिटी बनाने नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा ने सराहनीय पहल की शुरुआत की हैं। जिसके तहत शादी घर के संचालक और मुर्गा-मटन दुकानों के संचालक अब अपने आसपास अपशिष्ट नही फेक सकेंगे। अब नई व्यवस्था के तहत संचालक द्वारा नपा को सूचित करने के बाद नपा कचरा उठाने की व्यवस्था करेगी। जिसके लिए आज नगरपालिका में दिनभर बैठको का दौर चला। जहां कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सुबज 11 बजे सामान्य सभा की बैठक, दोपहर 2 बजे सार्वजनिक समारोह व भवन संचालकों कि कचरा प्रबंधन के संबंध में आवश्यक बैठक फिर दोपहर 3 बजकर 30 मिनट को मटन एवं मुर्गा व्यवसायियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि कचरा प्रबंधन की दिशा में शादी घर संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहां बड़ी मात्रा में अपशिष्ट निकलते हैं। जो कुछ शादी घर के संचालक आसपास फेंक देते हैं। ऐसी शिकायत लगातार मिल रही थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसा करते पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। अब नई व्यवस्था के तहत संचालक नगर पालिका को सूचित करेंगे और नगरपालिका वहां से कचरा उठाने की व्यवस्था करेगी। इसी प्रकार मुर्गा-मटन दुकान वालों द्वारा भी कचरा इधर-उधर फेंकने की लगातार शिकायत मिल रही थी। उन्हें भी ऐसा न करने के लिए निर्देशित किया गया है और यह निर्णय लिया गया है कि प्रतिदिन रात्रि 8 बजे एक वाहन सभी मुर्गा-मटन दुकानों में अपशिष्ट एकत्रित करने पहुंचेगी। श्री चोपड़ा ने बताया कि अपशिष्ट बाहर फेंकने पर कार्यवाही की जाएगी। नपाध्यक्ष श्री चोपड़ा ने आगे कहा कि आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण थी।जिसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में बालोद नगरवासियों को देखने के लिए मिलेंगे।