BY: RAVI BHUTDA
बालोद: जिले के 126 उपार्जन केंद्रों में धान की बंपर आवक हो रही हैं। 120 केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक धान मौजूद हैं। प्रदेश भर में धान खरीदी में बालोद जिला सातवें स्थान पर हैं। जांजगीर-चाँपा पहले, राजनांदगांव दूसरे व बेमेतरा तीसरे स्थान पर हैं। आलम यह हैं कि 38 उपार्जन केंद्रों में 20-20 हजार क्विंटल से अधिक धान मौजूद होंने के कारण जाम की स्तिथि निर्मित हो रही हैं। अरवा मिलर्स द्वारा उठाव किया जा रहा है तो वही संग्रहण केंद्रों में भी परिवहन शुरू हैं। उल्लेखनीय हो कि 1 दिसंबर से लेकर अब तलक 68 हजार 203 किसानो से 26 लाख 84 हज़ार 29.20 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी हैं। जिसकी राशि 5 अरब 3 करोड़ 85 लाख 34 हज़ार 577.60 रुपये हैं। 3 अरब 22 करोड़ 23 लाख 73 हजार 101.80 रुपये किसानो के खातों में अंतरित कर दिए गए हैं। वही 5 लाख 3 हज़ार 428 क्विंटल का उठाव (परिवहन) भी किया जा चुका हैं। 46 अरवा मिलर्स द्वारा व संग्रहण केंद्रों में उठाव जारी हैं। खरीदी से 19 प्रतिशत का उठाव किया जा चुका हैं। बारदाने की समस्या भी यथावत बनी हुई हैं। किसानो से भी बारदाने खरीदे जा है। जिला विपणन अधिकारी शशांक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान की आवक ज्यादा हैं। इसीलिए कई उपार्जन केंद्रों में क्षमता से अधिक धान पड़े हुए हैं। उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्रों में लगातार परिवहन जारी हैं। परिवहन के मामले में प्रदेश में हम दूसरे स्थान पर हैं।